नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट का एक सहायक उपनिरीक्षक दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में कथित हिट-एंड-रन में घायल हो गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह दुर्घटना 29 मार्च को हुई थी। आरोपी हरियाणा के मेवात का रहने वाला है। उसको सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि पीड़ित 51 वर्षीय पंडित अरविंद कुमार दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट में एएसआई हैं। 29 मार्च को उनकी ड्यूटी वसंत विहार सर्किल में रंगपुरी राउंड अबाउट महिपालपुर में थी। जहां वह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैब चालक को जांच के लिए रुकने का इशारा किया, तो वह पुलिसकर्मी को टक्कर मारने के बाद भाग निकला। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि अरविंद कुमार को उपचार के लिए भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.