अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी सहित सातों आरोपियों ने चार फरवरी को लखनऊ में जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। अब जांच समिति ने मामले के शिकायतकर्ता सोनू कुमार को 23 फरवरी को उपस्थित होकर अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य और पक्ष रखने के लिए तलब किया है। उप लोकायुक्त के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति के समक्ष चार फरवरी को सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, चिकित्सा अधीक्षक जवां डॉ. अंकित, प्रशासनिक अधिकारी रोहित सक्सेना, डॉ. रोहित गोयल, वरिष्ठ सहायक कमल कुमार और अन्य संबंधित कर्मचारियों ने अपने-अपने दस्तावेज व स्पष्टीकरण प्रस्तुत किए। समिति अब दोनों पक्षों को सुनकर आगे की कार्रवाई तय करेगी। गांव बिसारा निवासी सोनू कुमार ने 15 जनवरी 20...