बेगुसराय, जनवरी 27 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पूर्व मध्य रेल महिला संगठन हाजीपुर की ओर से मंगलवार को उपमंडलीय रेलवे अस्पताल गढ़हरा में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार वर्मा के नेतृत्व में डॉ. अनिमा, डॉ. कमल भगत,डॉ कासिफ,डॉ अभिषेक ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। श्री वर्मा ने बताया कि यह जागरूकता जांच शिविर गढ़हरा के अलावा बरौनी, मानसी, थाना बिहपुर में भी आयोजित किया गया। इसमें रेलकर्मियों के परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। करीब 100 महिलाओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर उन्हें विटामिन व अन्य दवा भी उपलब्ध कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.