भदोही, जनवरी 3 -- ज्ञानपुर, संवददाता। साधन सहकारी समितियों और निजी उर्वरक की दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी ईरम द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। एक माह में एक उर्वरक विक्रेता पर केस दर्ज कराते हुए तीन का लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है। जबकि आठ उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस हो चुका है। विभागीय सख्ती से बिना पंजीयन के खाद-बीज की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जांच रिपोर्ट में चार बीज का नमूना फेल आया था जिसपर कार्रवई करते हुए चारों का लाइसेंस निरस्त कर दियाग या। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि विभागीय स्तर से गठित टीम द्वारा दुकानों पर निरंतर छापेमारी की जा रही है। एक माह में चार विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त करते हुए एक विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। जबकि आठ को कारण बताओ नोटिस जारी हो चुका है। जांच में एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.