बुलंदशहर, जनवरी 13 -- जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कराई गई जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच के दौरान एक कंपनी की दही शुद्धता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। इसके अलावा एक स्वीट्स से लिए गए रबड़ी और दूध के नमूने भी मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच में देसी घी में वनस्पति तेल की मिलावट पाई गई, जिसे अनसेफ घोषित किया गया है। वहीं, डेरी के लिए गए दही व दूध के नमूने भी फेल पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कराई गई कुल 33 जांच रिपोर्ट्स में से 18 नमूने सब-स्टैंडर्ड पाए गए, जबकि एक नमूना अनसेफ श्रेणी में आया है। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार ने बताया कि संबंधित प्रतिष्ठानों को विभाग की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थों में मिलावट के लगातार सामने आ रहे मामलों से उपभोक्ताओं की सेहत पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.