बस्ती, नवम्बर 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। गौर ब्लॉक के मेंहदिया रामदत्त गांव निवासी किसान रामगोविंद की मौत के लिए बिजली विभाग जिम्मेदार है। विद्युत सुरक्षा विभाग ने अपनी जांच में पाया है कि बिजली कर्मियों की लापरवाही के कारण रामगोविंद करंट की चपेट में आया और उसकी मौत हो गई। आंधी में टूटे हुए तार को बिजली कर्मियों ने समय रहते नहीं हटाया था। सिस्टम की खराबी की वजह से चलती लाइन का तार खेत में गिरने के बावजूद लाइन ट्रिप नहीं की। विद्युत सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट के बाद बिजली विभाग को अब मृतक के घरवालों को क्षतिपूर्ति अदा करनी होगी। सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा बस्ती जोन ने बताया कि रिपोर्ट बिजली विभाग को प्रेषित कर दी गई है। विद्युत उपकेंद्र गौर के बढ़या फीडर से निर्गत सिंगल फेज, टू वॉयर की ओवरहेड लाइन पीसीसी पोल के सहारे मेंहदिया रामदत्त गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.