पूर्णिया, फरवरी 18 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच दल ने भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर और सोनदीप का निरीक्षण किया। जांच दल में भूमि सुधार उप समाहर्ता धमदाहा मोहित आनंद, रेफरल अस्पताल रुपौली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार तथा रुपौली प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी धनंजय कुमार शामिल थे। जांच के दौरान टीम ने पाया कि सीएचसी भवानीपुर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है और अस्पताल के पीछे की ओर बाउंड्री वॉल भी नहीं है। कई चिकित्साकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले तथा उपस्थिति पंजी में कई कर्मियों के हस्ताक्षर भी नहीं थे। मरीजों की सुविधा के लिए लगाए गए नलों में पानी नहीं आने की शिकायत भी सामने आई। इसके अलावा अन्य कई व्यवस्थागत कमियां भी पाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.