वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी, संवाददाता। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी की प्रक्रिया मंगलवार को होगी। अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 20 पदों के लिए 77 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव में अध्यक्ष पद पर 13, महामंत्री पर 11, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 7, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 3, कोषाध्यक्ष पद के लिए 5, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद के लिए 7, पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए 2 तथा आय-व्यय निरीक्षक पद के लिए 2 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रबंध समिति के लिए 15 वर्ष से अधिक अनुभव श्रेणी में 13 तथा 15 वर्ष से कम अनुभव श्रेणी में 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। चुनाव समिति के अनुसार नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की ...