सासाराम, फरवरी 5 -- सासाराम। जिला कुष्ठ निवारण विभाग में 15 लोगों की जांच में दो कुष्ठ के पॉजिटिव मरीज मिले। जिनका उपचार कर दवाएं उपलब्ध करायी गईं। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. जीतेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में जांच की जा रही है। प्रभारी एसीएमओ डॉ. बीके पुष्कर ने बताया कि कुष्ठ पीड़ितों की पहचान व ससमय उपचार करने के लिए लगातार प्रक्रिया की जा रही है। कुष्ट से ग्रसित पाए जाने वाले मरीजों को आश्वयक दवाएं, एमसीआर चप्पल, सेल्फ केयर कीट देने समेत दिव्यांगता प्रमाण पत्र सौंपा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.