गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को तारामंडल क्षेत्र में न्यू बिजनौर स्वीट्स की मिठाई निर्माण यूनिट पर लगभग 3.5 क्विंटल फफूंद लगी मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया। इस दौरान गुणवत्ता की जांच के लिए चार नमूने भी लिए गए। टीम को न्यू बिजनौर स्वीट्स की मिठाई निर्माण यूनिट की जांच के दौरान फफूद लगे बेसन के लड्डू और सोनपापड़ी मिली थी। वहीं, शिवकृपा स्वीट्स पैडेलेगंज से खोवा बर्फी का नमूना लिया गया। एक ही नाम से पैडलेगंज और बेतियाहाता में दुकान में है, जबकि लाइसेंस एक ही स्थान का है। इस मामले में दुकानदार को नोटिस दिया गया है। अंशिका उद्योग निजामपुर से ग्रीन चिली सॉस , मोहद्दीपुर न्यू आरसीएम से भी बेसन का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मिलावटखोरी और असुरक्षित ...