उन्नाव, दिसम्बर 15 -- सफीपुर। क्षेत्र गांव जमालनगर एहतेमाली में संक्रमण से परेशान 25 वर्षीय युवक ने सीएचसी सफीपुर में जांच कराई। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जांच में मलेरिया पॉजिटिव होने पर स्वास्थ्य विभाग ने अन्य परिजनों व गांव वासियो की जांच का सेम्पल लिया। वही पंचायत विकास से दवा छिड़काव कराया गया । अधीक्षक रामसहोदर ने बताया कि मरीज की हालत देख उसकी जांच कराई गई थी। स्थिति के हिसाब से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव होने के कारण लैब टेक्नीशियन अखलेश कुमार सहित टीम मौके पर भेज अन्य परिजनों व पड़ोसियों की जांच के लिए सेम्पल लिया गया है। मंगलवार अन्य गांव वासियों की जांच की जाएगी । पंचायत विभाग ने पीड़ित के घर व गांव में दवा छिड़काव कराया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...