रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। नगड़ी थाना क्षेत्र के कुंभाटोली में वर्ष 2017 में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में लगभग नौ साल बाद अदालत ने आरोपी ए अंसारी को बरी कर दिया। चिल्ड्रेन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने माना कि जांच की गंभीर लापरवाही और साक्ष्यों के अभाव के कारण अभियोजन आरोप साबित करने में पूरी तरह विफल रहा। सुनवाई के दौरान न तो किसी गवाह ने आरोपी की पहचान और न ही कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने आया। सबसे अहम यह रहा कि जांच अधिकारी चंदेश्वरी प्रसाद को बार-बार अवसर देने के बावजूद अदालत में पेश नहीं किया गया, जिससे अभियोजन की पूरी कहानी कमजोर पड़ गई। न गवाह मिले, न हथियार बरामद हुआ। 2 दिसंबर 2017 की शाम नगड़ी के कुंभाटोली में राशन दुकानदार सत्यनारायण सिंह की उनकी दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस म...