बहराइच, फरवरी 2 -- पांच निरस्त फर्मों से लाखों का कागजी लेनदेन दिखाकर की टैक्स चोरी पुलिस ने धोखाधड़ी मामले की शुरू की तहकीकात बहराइच, संवाददाता। राज्य कर विभाग गोंडा की टीम को शहर के स्टेशन रोड स्थित दिए पते पर जांच में फर्म ही नहीं मिली। इस फर्म के जरिए करोड़ों का कागजी लेनदेन दिखाकर चोरी मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गोंडा के राज्य कर सहायक आयुक्त अनिल कुमार त्रिपाठी देहात कोतवाली के स्टेशन रोड, सदर मोड़ स्थित बालाजी इंटरप्राइजेज की जांच को पहुंचे, तो वहां इस नाम की कोई फर्म नहीं मिली। इस बोगस फर्म के प्रोपराइटर रमेश कुशवाहा दर्ज है। मोबाइल नम्बर भी काम करता नहीं पाया गया। जांच में आसपास के लोगों ने रमेश कुशवाहा व उनके व्यापार प्रतिष्ठान की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। कर चोरी की आशंका पर जांच की गई थी। सहायक आयुक्त की तहरीर पर देहात...