विकासनगर, फरवरी 11 -- पुलिस ने बुधवार को विकासनगर क्षेत्र में स्थित होटल व स्पा सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया। अनियमितता पाए जाने पर 12 होटल मालिकों का चालान किया गया। सभी होटल स्वामियों को अपने आगंतुक रजिस्टर में शत-प्रतिशत ग्राहकों की सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...