लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। गोला क्षेत्र में एक माह पूर्व पकड़ी गई नकली खाद के मामले में प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। मेरठ स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए तीन नमूनों में से दो नमूने फेल पाए गए हैं, जबकि एक नमूना मानक के अनुरूप मिला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब संबंधित खाद विक्रेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। कृषि विभाग के अनुसार जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि डीएपी की 21 बोरियों, जिंक सल्फेट के 5 पैकेट में नकली सामग्री भरी हुई थी। इस मामले में गोला के खाद विक्रेताओं के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। नकली खाद विक्रय की शिकायत भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ता बलजीत सिंह निवासी मझिगवां मोहम्मदी द्वारा की गई थी। उन्होंने यह शिकायत भाकियू के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.