बिजनौर, नवम्बर 7 -- नूरपुर के एक मेडिकल स्टोर से लिया एंटीबायोटिक टेबलेट का नमूना जांच में फेल निकला। दवा में घटक तत्व अधोमानक पाए गए। सभी संबंधित के विरुद्ध वाद दायर करने से पूर्व की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। औषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती ने नूरपुर के नदीम फार्मा मेडिकल स्टोर से मोक्सीडेफ-625 एलबी टैबलेट का नमूना लेकर जांच को भेजा था। दवा में एमोक्सीसिलिन, पोटेशियम क्लैवुलैनेट, लैक्टिक एसिड बेसिलस घटक तत्व हंै। औषधि निरीक्षक के अनुसार निर्माण करने वाले दवा कंपनी डीएसआर लाइफ केयर, बद्दी है। इसी कंपनी के द्वारा बाजार में दवाई बेची जा रही थी। इस दवा की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई तो इसमें क्लैवुलैनेट एसिड 3.93 एमजी पाया गया, जबकि, टैबलेट में यह तत्व 112.5 एमजी से 162.5 एमजी के बीच होना चाहिए था। दवा जांच में अधोमानक पाई गई। वर्जन... मोक्सीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.