दुमका, अगस्त 2 -- मसलिया। मसलिया थाना गेट के सामने शुक्रवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व एसआई तपन कुमार मंडल ने किया। वाहन जांच अभियान दोपहर बारह बजे से एक बजे तक चला। इस दौरान कुल 21 दोपहिया वाहनों की जांच की गई। जिसमें 9 दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं रहने को लेकर मोटर वाहन अधिनियम 177 के तहत चालान कटा गया। थाना गेट के सामने पुलिस द्वारा वाहन जांच की खबर जैसे ही फैली दो पहिया वाहन चालकों ने जहां तहां वाहन रुक कर जांच खत्म होने का इंतजार करते देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...