कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- सरायअकिल के फकीराबाद चौराहे पर करीब सात महीने पहले पिकअप में पकड़ी गई 110 बोरी सीमेंट जांच में नकली निकली। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कंपनी के अफसर ने पिकअप चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के गुरुग्राम में संचालित एक सीमेंट कंपनी की टीम ने 29 सितंबर 2024 को सरायअकिल क्षेत्र में छापामारी की थी। इस दौरान फकीराबाद चौराहे पर एक पिकअप पकड़ी गई थी। इसमें 110 बोरी सीमेंट लदी थी। टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। टीम ने वाहन को माल समेत स्थानीय थाने पर खड़ा करा दिया था। सीमेंट का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को अल्ट्राटेक कंपनी के टीम लीटर नीरज मिश्रा ने पिकअप चालक व मालिक के खिलाफ डुब्लीकेशी करने का मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.