संतकबीरनगर, अक्टूबर 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर छह सौ किग्रा सोयाबीन आयल को सील कर दिया है, जिनकी अनुमानित लागत एक लाख चार हजार 160 रुपए आंकी गई है। इस दौरान दो खाद्य पदार्थों के नमूने सील गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रदेश स्तरीय प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहार पर शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 सतीश कुमार के नेतृत्व में अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि लोगों को दूषित खाद्य पदार्थ न मिले। खाद्य विभाग की टीम ने धनघटा तहसील अनिल किराना स्टोर से एक नमूना रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का संग्रहित किया गया तथा 600 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को सीज किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.