अयोध्या, अप्रैल 18 -- अयोध्या, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिल्कीपुर में तैनात वरिष्ठ सहायक शशिभूषण तिवारी की वार्षिक वेतन वृद्धि एक वर्ष के लिए अस्थाई रुप से बाधित किया गया है। उनके उपर अनुपस्थित कर्मचारी की उपस्थिति लगाकर वेतन निर्गत करना व प्रसव के लिए रुपये लिए जाने का आरोप था। मामले की जांच डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार ने की थी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपने आदेश में सीएचसी मिल्कीपुर से सीएचसी तारुन स्थानांतरण व एक वर्ष के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि को अस्थाई रुप से बाधित की बात कही है। इसके साथ में डा. पंकज श्रीवास्तव को लिपिक शशिभूषण तिवारी को संरक्षण देने व सेवा कार्य के प्रति संलिप्तता पाई गयी है। जिसमें डा. पंकज श्रीवास्तव की परिनिंदा के साथ उसे सेवा पुस्तिका में अंकित करने का आदेश सीएमओ ने दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.