आगरा, जनवरी 30 -- जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को जिले के जांच प्रदूषण केंद्रों का निरीक्षण किया। दो जांच प्रदूषण केंद्रों पर निर्धारित शुल्क का विवरण प्रदर्शित नहीं मिला। एआरटीओ ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सहायक उप संभागीय अधिकारी आरपी मिश्र ने शुक्रवार को प्रदूषण जांच केंद्र अग्रिम वैलफेयर सोसायटी प्रदूषण सेंटर एवं कासगंज प्रदूषण जांच केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजल व पैट्रोल वाहनों का प्रदूषण जांच यंत्रों का निरीक्षण किया गया। प्रदूषण जांच केंद्रों में निर्धारित शुल्क का कोई विवरण प्रदर्शित नहीं पाया गया। साथ ही प्रदूषण संबंधित रिकार्ड का रख-रखाव भी ठीक नहीं मिला। दोनों प्रदूषण जांच कोंद्रों को नोटिस जारी कर तीन दिन के कार्य दिवस में सभी व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सहायक उप संभा...