सहरसा, नवम्बर 30 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। बीएसएफसी गोदाम सौरबाजार के लिए सरकारी विभागीय अधिकारियों का निर्देश कोई मायने नहीं रखता है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा अनियमितता पाए जाने पर गोदाम को सील कर जांच करवाया गया, लेकिन जांच की प्रक्रिया पूरी किए बगैर किसी वरीय पदाधिकारी के आदेश के हीं गोदाम खोलकर डीलरों को बिना वजन कराए खाद्यान्न भेजा जा रहा है। एस एफसी गोदाम मेनेजर डोली कुमारी के पति को गोदाम की चाबी सौंपकर उससे काम करवाया जा रहा है। रविवार को भी गोदाम एजीएम गायब थी। डीलर संघ ने गोदाम की इस व्यवस्था से नराज होकर जिला के वरीय पदाधिकारी से फिर से जांच कर दोषी मेनेजर पर कार्रवाई की मांग किया है। इस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद जैदमसब ने कहा कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेज दिया गया है, मेनेजर के पति द्वारा लोडिंग कर...