औरैया, दिसम्बर 16 -- बिधूना, संवाददाता। बिधूना विकासखंड की ग्राम पंचायत खानजहांपुर चिरकुआ में विकास कार्यों को लेकर तीन साल तक चली भ्रष्टाचार की जांच अब प्रशासनिक गलियारों से निकलकर गांव की चौपालों तक चर्चा का विषय बन गई है। लाखों रुपये के गबन, कूट रचित बिल-वाउचर और अनियमितताओं के आरोपों के बाद जब पूरा मामला एक रुपये के गबन पर सिमट गया, तो ग्रामीणों के साथ-साथ शिकायतकर्ता भी इस निष्कर्ष को पचा नहीं पा रहे हैं। वर्ष 2022 में गांव निवासी कुलदीप कुमार शर्मा ने 17 बिंदुओं पर एफिडेविट सहित तत्कालीन जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप थे कि सोलर लाइट मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, प्राथमिक विद्यालय पुरवा लक्षीराम में कायाकल्प और अन्य विकास कार्यों में फर्जी बिलों के जरिए भुगतान किया गया। शुरुआती जांच में ही प्रधान और सचिव द्वारा अभिलेख न दिए जाने की बात सा...