रुडकी, फरवरी 21 -- तहसीलदार के साथ टीम ने शनिवार को लक्सर गांव में राशन की दुकान का ताला खुलवाकर राशन चेक किया। लक्सर खाद्य निरीक्षक ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान राशन कम पाया गया है। इसकी जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भेजी जा रही है। पिछले दिनों लक्सर गांव में राशन की दुकान का संचालन करने वाले अशोक कुमार का देहांत हो गया था। जिसके बाद उस दुकान को मिर्जापुर सादात गांव की महिला राशन डीलर सुषमा के नाम पर अटैच कर दिया गया था। लेकिन 29 जनवरी को खाद्य पूर्ति निरीक्षक बबीता कटियार को जानकारी मिली थी कि महिला राशन डीलर द्वारा ग्राहकों को राशन की पर्चियां बाटी जा रही है और राशन नहीं दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...