नई दिल्ली, फरवरी 24 -- रांची से दिल्ली आते वक्त हुए एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटना की गहनता से जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की विशेषज्ञ टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गहन जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मौके से कई अहम दस्तावेज जुटाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच टीम मलबे का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्य जुटाने और विमान के उड़ान रिकॉर्ड से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। दुर्घटना के पीछे तकनीकी खराबी, मौसम, मानव त्रुटि या अन्य संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस बीच एहतियात के तौर पर संबंधित श्रेणी के अन्य विमानों की भी जांच शुरू कर दी गई है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। नागर विमानन मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.