संतकबीरनगर, फरवरी 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अस्पतालों की जांच कर रही टीम को जिला अस्पताल का एक आक्सीजन प्लांट पूरी तरह से बंद पाया गया। लाखों की लागत वाले इस प्लांट की उपयोगिता शून्य है। इस आक्सीजन प्लांट का जिला असप्ताल के वार्ड से अभी तक कनेक्शन नहीं हुआ है। इस प्लांट के संचालन के लिए भी मैन पावर की तैनाती नहीं की गई है। इसके अलावा ओटी में सीआर्म मशीन नहीं है। ईएनटी ओटी अभी तक फंक्शन में नहीं आ पाई। अस्पताल में अभी तक ईएनटी ओटी नहीं बनाई गई। चिकित्सालय में ईएनटी सर्जन की तैनाती होने के बाद भी कभी भी इस चिकित्सालय में मरीजों के नाम कान गला का आपरेशन नहीं हुआ। वर्तमान में उधारी के सर्जन की तैनाती हैं। जो सप्ताह में तीन दिन ही मरीजों का इलाज करते हैं। ऐसे में डा. महेन्द्र प्रसाद का सारा फोकस ओपीडी और दिव्यांग स...