महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घरेलू विवाद को लेकर कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा सोहट गांव में जांच को पहुंची डायल 112 पुलिस के एक जवान ने आपा खो दिया। उसने आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। चर्चाओं के अनुसार युवक अपनी पत्नी को मारपीट रहा था। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किसी तरह पीड़िता अपनी जान बचा कर वहां से भाग निकली और डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक को समझाना चाहा तो वह उनसे भी युवक उलझ गया। कहने लगा कि उसकी पत्नी है। इस पर पुलिस कर्मी भी आक्रोशित हो गया और यह कहने लगा कि क्या वह जान ले लेगा? इसी दौरान सिपाही ने थप्पड़ जड़ दिया। इसी दौरान किसी...