धनबाद, जनवरी 20 -- धनबाद, अमित रंजन 700 से अधिक बेड वाले धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने आनेवाले मरीजों को जांच के लिए सैंपल देने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में अब तक सेंट्रलाइज सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था नहीं हुई है। इससे मरीजों को अलग-अलग जांच के लिए विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार मरीजों को बार-बार इंजेक्शन का दर्द भी सहना पड़ता है। इससे शारीरिक कष्ट के साथ-साथ समय की भी बर्बादी होती है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जांच के लिए सैंपल देने और रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए उन्हें अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक बार-बार भागदौड़ करनी पड़ती है। इससे न केवल इलाज में देरी होती है, बल्कि गंभीर मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है। बता दें कि धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में क्लीनिकल पैथोलॉजी...