फतेहपुर, जनवरी 31 -- फतेहपुर। बहुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत शाह में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आरआरसी निर्माण और ओडीएफ समेत योजनाओं के नाम पर फर्जी भुगतान की शिकायत पर डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम के लिए मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान के मौजूद न होने पर टीम बिना जांच वापस लौट गई। टीम ने जल्द नई तिथि देने की बात कही है। गांव के विद्यासागर ने डीएम से की शिकायत पर डीएम ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन अलका सिंह, अरुण मनोज, प्रभाकर तिवारी की टीम गठित कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है। जिस पर शनिवार टीम पहुंचने पर गांव की राजनीतिक हलचल तेज हो गई लेकिन टीम शिकायत कर्ता का बयान दर्ज कर लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.