गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए सहायक आयुक्त खाद्य रमेशचंद्र पाण्डेय के निर्देशन में मंगलवार को अभियान चलाया गया। टीम ने पांच नमूना संग्रहित करते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। साथ ही खाद्य पदार्थ के 469.5 किग्रा व 80.6 लीटर अनुमानित मूल्य रू0 83172 का सामान सीज किया गया। इसमें रंगीन बूंदी का लड्डू, डोडा बर्फी 37 किग्रा अनुमानित मूल्य रूपया 5250 शामिल रहा। खाद्य विभाग की टीम ने टडवा मुहम्मदाबाद के धर्मानन्द कुमार यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-श्री राधे स्वीट्स,रोल बतीसा का एक नमूना, डोडा बर्फी का एक नमूना, रोल बतीषा 83 किग्रा अनुमानित मूल्य 20750 रूपया एवं डोडा बर्फी 87.5 किग्रा अनुमानित मूल्य 21875/- सीज कराया। रंगीन बूंदी का लड्डू 30 किग्रा अनुमानित मूल्य 4500 रुपय...