शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- घर से भागी किशोरियों का चाइल्ड केयर में आयु परीक्षण के लिए अभिभावकों से दस्तावेज मांगे गए हैं, जिसमें बाद कागजी कार्रवाई करने के बाद परिजनों को सौंप दी जाएगी। बालिकाओं को लेने के लिए परिजन नोएडा से जिले में पहुंचे थे, लेकिन रविवार का अवकाश पड़ जाने के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकी। बता दें कि नोएडा से तीन किशोरियों को बहकावे में लेकर एक किशोरी ने प्रयागराज के लिए ट्रेन में बैठ गई थी। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर किशोरियों को टहलते व रोते देख जीआरपी पुलिस को शक हुआ।पूछताछ की तो मामला इंस्टाग्राम से बातचीत का निकलकर सामने आया। जीआरपी पुलिस ने पूछताछ कर चाइल्ड केयर टीम को सौंप दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...