मोतिहारी, फरवरी 7 -- पीपराकोठी। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की एक ब्रेजा कार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि एचएचडी मशीन से जांच करने पर इंजन नंबर में गड़बड़ी पाई गई। तकनीक आधार पर पुनः जांच की गई, तो वाहन का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर सामने आया। वाहन दिल्ली के चेतरपुर पहाड़ी साउथ से पंजीकृत है। मिली मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर मोबाइल धारक ने बताया कि उक्त वाहन उसका ही है। जो 25 अक्टूबर 2025 को महरौली थाना क्षेत्र, जिला साउथ दिल्ली से चोरी हो गया था। महरौली थाना कांड के तहत केस दर्ज है। पकड़े गये युवक नंदन राय नर्दई थाना जमालपुर, दरभंगा, राजेश चौपाल भुसकौल थाना जमालपुर दरभंगा व गुड्डू कुमार नर्दई जमालपुर जिला रिसांग के रूप में की गई। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.