रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- नानकमत्ता, संवाददाता। ग्राम सभा सरोंजा से प्रधान पद के प्रत्याशी वजिंदर सिंह ने एसडीएम द्वारा एक माह के भीतर जांच कराए जाने के आश्वासन के बाद अपना धरना स्थगित कर दिया है। वजिंदर सिंह ने ग्राम सभा सरोंजा से प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसे वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण की आपत्ति के आधार पर आरओ ने निरस्त कर दिया था। इसके बाद दूसरे प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। सोमवार को वजिंदर सिंह ने समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। उनका कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा उनके खिलाफ अतिक्रमण दर्शाना आधारहीन है, जबकि उनका किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं है। उन्होंने बिना जांच के अवैध अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार कर विपक्षी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। वजिंदर सिंह ने बताया कि वन विभाग ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.