हरदोई, दिसम्बर 23 -- बेंहदर। बेंहदर के बीइओ रहे अफसर फिर सवालों के घेरे में हैं। पहले यहां के प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्र मोहन ने तमाम आरोप लगाए। इस बार बेंहदर के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा ने मोर्चा खोला है। बीएसए डा. अजित सिंह ने डीएम के अनुमोदन के बाद बेंहदर के बीइओ रहे रतनलाल को बीएसए कार्यालय संबद्ध कर दिया। शिकायतकर्ता बेंहदर के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा ने शिक्षा निदेशक लखनऊ को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि बेंहदर के बीइओ रहे रतनलाल पूरी तरीके से भ्रष्टाचार करने में जुटे हैं। क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा विद्यालय ऐसे हैं जहां के शिक्षक बिना स्कूल आए अपनी तनख्वाह उठा रहे हैं। शिक्षकों से बीइओ हर महीने 10 से 15 हजार रुपए वसूल कर रहे हैं। ऐसे तमाम प्रकार के भ्रष्टाचारों की पोल खोलते हुए तमाम बिंदुओं को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.