फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 17 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को बदले मौसम का असर साफ दिखायी दिया। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक मरीजों की लंबी लाइन रही। ओपीडी के लिए 900 पर्चे बने।वायरल के सबसे ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे। होली के अवकाश के बाद ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी। चेस्ट फिजीशियन के पास लंबी लाइन लगी हुयी थी। हृदय रोग के डॉक्टर को दिखाने के लिए भी मरीज लाइन में लगे हुये थे। बच्चों को लेकर भी अभिभावक पहुंचे थे जिन्हेंडॉक्टर ने देखा और बदल रहे मौसम को लेकर सावधान किया। सबसे ज्यादा भीड़ लैब में ब्लड की जांच कराने को लेकर रही। इसमें कईऐसे भी लोग थे जिन्हें रिपोर्ट लेनी थी। ऐसे में भीड़ बढ़ी तो मरीज आपस में ही जल्दबाजी करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। इससे अव्यवस्था हावी हो गयी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.