जौनपुर, जनवरी 2 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र के भुआखुर्द गांव में बुधवार को एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर जांच करने पहुंची तीन सदस्यीय टीम में शामिल महिला कर्मी से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही ब्लाक कर्मियों ने रोष जताया और थाने में तहरीर देकर शिकायतकर्ता सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने आवास को लेकर शिकायत किया था। उसी शिकायत की जांच करने के लिए ब्लाक से तीन सदस्यीय टीम गांव में गई थी। वहां जांच के दौरान ही आरोप है कि शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी से उलझ गया। उसने एससी एसटी के मामले में फंसाने, सरकारी काम में बाधा डालने की धमकी देने लगा। इसपर महिला कर्मचारी सहित अन्य सदस्य विफर पड़े। बाद में ब्लाक के सहयोगियों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दिया और कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.