महाराजगंज, मई 30 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। परतावल ब्लाक के छपिया गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने पहुंची जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब निरीक्षण के दौरान गांव में हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा बढ़ता देख डीपीआरओ बिना निरीक्षण किए ही वापस लौट गईं। उनके जाते ही मारपीट शुरू हो गई। ग्राम प्रधान सहाना ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए गए तहरीर में ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में हुए सरकारी निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए डीपीआरओ आईं थीं। उनके द्वारा जांच की जा रही थसी तभी गांव के ही कुछ लोग मिलकर शोर-शराबा करने लगे। हंगामा होने के कारण वह वापस चली गयीं। इसके बाद उक्त लोग मिलकर उसे मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए उसके पति साबिर को भी बुरी तरह से मारे पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.