बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। स्थानीय थाना के निकट थानाध्यक्ष देव कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट और अधूरे कागजात के कारण आधा दर्जन चालकों से 30 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। बिना हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग वाले सावधान हो जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...