जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- औचक निरीक्षण से प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत मुख्यालय तक हड़कंप बड़बोले अधिकारियों की डीएम की जांच से खुल रही पोल जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने पंचायत सरकार भवनों को कारगर बनाने के लिए पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया था। लेकिन जिले भर में एक साथ हुए पंचायतों की जांच में दो सौ से अधिक विभिन्न स्तर के कर्मचारी गायब मिले हैं। पहले ही संभी संबंधित कर्मियों को पत्र भेजकर अपनी ड्यूटी में मुश्तैद रहने के लिए हिदायत दे दी गई थी। लेकिन औचक निरीक्षण में बिना सूचना ड्यूटी से 208 कर्मी अनुपस्थित मिले हैं। अनुपस्थित कर्मियों के वेतन पर रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। निरीक्षण में अब तक पंचायत सरकार भवन के 34 ग्राम कचहरी सचिव, 8 कार्यपालक सहा...