अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस स्वास्थ्य इकाइयों में शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। जिला महिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, 100 शैय्या अस्पताल अतरौली सहित 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इस दौरान जांच, परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि पीएमएसएमए दिवस मातृ मृत्यु दर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व जांच, पोषण संबंधी जानकारी और आयरन, कैल्शियम व एलबेंडाजोल जैसी दवाएं देने से मां और गर्भस्थ शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने नियमित काउंसलिंग को भी आवश्यक बताया। सीएचसी जवां के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंकित सिंह ने ब...