सोनभद्र, फरवरी 4 -- वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला ने किन कारणों से जहरीला पदार्थ खाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी 24 वर्षीय फुलवती पत्नी मुरली मंगलवार की देर रात किसी बात पर क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे वह अचेत हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी लें जाया गया, जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। विवाहिता का मायका मांची थाना क्षेत्र के तेनुडाही गांव में है। सूचना मिलते ही मायके वाले भी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मायके वालों के आने के बाद ही आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.