हरदोई, जून 3 -- बेहंदर। जमीन पर कब्ज़ा करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठियां चलने लगी। लट्ठबाजी से वहां भगदड़ मच गई। रविवार की शाम कासिमपुर थाने के गोड़वा भूप के छत्रपाल ने साहबलाल, रामसागर, बेंचेलाल, हिमांशू, अशोक उर्फ बउआ व अशोक कुमार के ऊपर आरोप लगाया कि रविवार की शाम को ज़मीन पर कब्ज़ा करने के विरोध पर लाठियों से हमला कर किशनपाल, इन्द्रपाल, कमलेश व मुन्नी देवी को लहूलुहान कर दिया। साथ ही गले की चैन व मोबाइल गुम कर दिया। वहीं उसी थाने के सुब्बाखेड़ा मजरा हिया निवासी सत्यपाल ने गोलू उर्फ जितेंद्र, सुनील, विपिन, अवधेश, आशीष व तीन अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर में दबंगई दिखाते हुए लाठियों से हमला कर लहूलुहान करने और अर्टिगा कार व बाइक को तोड़ने का आरोप लगाया है। कासिमपुर पुलिस ने दोनों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और एसआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.