कार्यालय संवाददाता, दिसम्बर 23 -- जहानाबाद जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए सभी निजी और सरकारी स्कूलों एवं निजी कोचिंग संस्थानों प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित आठवीं तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं नौवीं और इसके ऊपर की कक्षाएं के समय में बदलाव किया गया है। जिनकी कक्षाएं दस बजे से दो बजे तक संचालित होंगी। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। शीतलहर और घने कुहासे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सुबह और शाम के समय तापमान काफी कम होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के संचालन के लिए मंगलवार को एक आदेश जारी किया। इसके मुताबिक 24 दिसंबर से 27 द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.