पीलीभीत, मई 24 -- जहानाबाद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी जेवरात समेत ढाई लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित ने गांव के तीन लोगों पर चोरी करने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरियापुल निवासी जमुना प्रसाद ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन करने के लिए गया हुआ था। जब वह दर्शन करके वापस आया तो घर का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का दृश्य देखकर वह हैरान रह गया। चोरों ने उसकी गैर मौजूदगी मेंघर का ताला तोड़कर 10 हजार रुपए की नगदी तथा सोने चांदी के जेवर चुरा लिए थे। पीड़ित गृह स्वामी ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध चोरी का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.