हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 28 -- बिहार के जहानाबाद जिले के रत्नी फरीदपुर प्रखंड स्थित गुलाबगंज बाजार में हाई कोर्ट के निर्देश पर अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर जमकर पथराव किया गया। करीब 3 घंटे तक बाजार रणक्षेत्र में तब्दील रहा। पत्थरबाजी में एक महिला सहित तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोट आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद भेजा गया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के तीन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गुलाबगंज बाजार के कुछ लोगों ने गुलाबगंज पुल के नजदीक एक भूखंड को सरकारी बताते हुए उस पर कई दुकानों का निर्माण कर लिया था। हालांकि, उसी भूखंड को मखदुमपुर प्रखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.