पटना, जून 20 -- बिहार की फल्गू नदी में आई बाढ़ से नालंदा जिले के तीन प्रखंडों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जहानाबाद के उदेरास्थान बराज से पानी छोड़े जाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राहत बचाव कार्य शुरू है। एनडीआरएफ की दो बटालियन को नालंदा में तैनात किया गया है। प्रभावितों के बीच राशन पैकेट का वितरण किया गया है। एक तरफ राज्य में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। वहीं दूसरी तरफ उदेरास्थान बराज से गुरुवार को 73,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे फल्गू नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। फल्गू नदी अपने रौद्र रूप में दिख रही है जिसके चलते नालंदा के एकंगरसराय, हिलसा और करया परसुराय ब्लॉक में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी का पानी नालंदा के पश्चिमी इलाकों से होकर गुजर रहा है। जिसका प्रभाव बीती रात से ही दिखने लगा था। तटबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.