जहानाबाद, जनवरी 19 -- बिहार के जहानाबाद में सोमवार को एक सरकारी कॉलेज के हॉस्टल में आग लग गई। आग के धुएं से 6 छात्र बेहोश हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन गैस सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। धुएं और गैस के प्रभाव से हॉस्टल के छात्रों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। छात्रों के कुछ सामान भी आग में जल गए। यह घटना राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जहानाबाद के हुलासगंज स्थित छात्रावास की है। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग छात्रावास के एक हिस्से में लगी, जिसे बुझाने के लिए छात्रों एवं कॉलेज कर्मियों द्वारा तत्काल प्रयास किया गया। अग्निशमन गैस सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन धुएं और गैस के प्रभाव से कई छात्रों को सांस लेने में ...