जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- परीक्षा के लिए दोनों जिले में बनाये गये दो दर्जन केन्द्र तीन हजार से अधिक बच्चे होंगे परीक्षा में शामिल जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर टॉप छात्रों को मिलेगा सम्मान हिन्दुस्तान ओलम्पियाड 2025 : जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद और अरवल में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड की परीक्षा बुधवार, 17 दिसंबर को ली जाएगी। दोनों जिलों को मिलाकर करीब तीन हजार से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। पहली से 12वीं तक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के लिए दोनों जिलों में दो दर्जन से अधिक केन्द्र बनाये गये हैं। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी। दो घंटे की इस परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शिक्षा को प्रोत्स...