पीलीभीत, मार्च 10 -- होली को लेकर जहानाबाद में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्रधिकारी सदर बीवी मौर्य ने जहानाबाद कोतवाली पुलिस के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। इस मौके पर ड्रोन द्वारा की गई निगरानी पर कुछ घरों के छतों पर एकत्रित किए गए पत्थर हटाए गए। यह फ्लैग मार्च कोतवाली जहानाबाद से आरंभ होकर मोहल्ला पसियापुर बाजार, कटरा, मिश्रण टोला, कुरेशियांन तथा अमरिया रिक्शा बस स्टैंड होता हुआ कोतवाली पहुंचा। फ्लैग मार्च में उप जिला अधिकारी सदर,तहसीलदार, नायब तहसीलदार,पुलिस क्षेत्र अधिकारी तथा प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जहानाबाद पुलिस बल के साथ रहे। इसके अलावा अमरिया क्षेत्र में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। कोई भी विवाद होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी करवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.