बक्सर, सितम्बर 5 -- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के जहाज घाट से पुलिस ने पांच पेटी शराब पकड़ने में सफलता पायी है। हालांकि तस्कर भागने में सफल रहे। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दी। पुलिस ने बताया कि देर रात सूचना प्राप्त हुई कि गंगा नदी के माध्यम से शराब की खेप लाया जा रही है। पुलिस ने जहाज घाट के पास अपना जाल बिछाया। पुलिस ने अपनी सर्तकता बरती हुई थी कि तस्करों का रंगे हाथ पकड़ना है। परंतु तस्कर पुलिस को चाल समझ गए। वह रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए गंगा में तैरकर भागने में सफल रहे। वहीं इस अभियान में पुलिस ने पांच पेटी शराब जब्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...